Indore News : बाणगंगा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, जोरदार धमाकों से दहशत, लाखों का माल स्वाहा…

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के पीछे स्थित एम.पी.डी. कंपनी (केमिकल फैक्ट्री) में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। कलर बनाने वाली इस केमिकल फैक्ट्री में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

Read more : Gwalior News : 1.75 करोड़ की लग्जरी डिफेंडर कार में पकड़ाया हथियारों का जखीरा…

Indore News : धमाकों से मची भगदड़, लाखों का केमिकल खाक

आग लगने के बाद फैक्ट्री में रखे केमिकल के कारण एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास के क्षेत्र में भगदड़ और दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, आग में लाखों रुपये का तैयार और कच्चा केमिकल जलकर खाक हो गया।

फायर फाइटिंग के लिए 7 गाड़ियां जुटीं

आग की भीषणता को देखते हुए इंदौर फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पीथमपुर से फॉर्म (Foam) से लैस पांच विशेष फायर टेंडर गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कुल सात फायर गाड़ियां घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास करती रहीं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और निगम आयुक्त देर रात मौके पर मौजूद रहे।

READ MORE : Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकी मार गिराए; BSF ने सर्दियों से पहले LoC पर बढ़ाई चौकसी

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह भीषण आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *