M.P News : रीवा में स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक महिला ने स्कूल संचालक पर अपत्तिजनक मैसेज भेजने और उसकी 10 वर्षीय पुत्री के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि वह हनुमान नगर वार्ड क्रमांक 43 की निवासी है और उसके पति बाहर नौकरी करते हैं। वह अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ रहती है, जो रामसागर मोड़ स्थित पैरामाउंट स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है।

महिला ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी पहचान स्कूल संचालक आनंद तिवारी से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद संचालक द्वारा उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजे जाने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।
Read more : M.P Weather : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा

बच्ची से गलत व्यवहार का भी आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ भी स्कूल में अनुचित व्यवहार किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो वह स्कूल पहुंची और कर्मचारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

स्कूल से नाम काटने की धमकी का आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि विरोध के बाद स्कूल संचालक ने उसकी बेटी को स्कूल से निकालने और टीसी देने की धमकी दी। साथ ही छात्रा को पिछले तीन दिनों से कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है और उसे बाहर बैठाया जा रहा है, जबकि फीस नियमित रूप से जमा की गई है।

पुलिस कर रही जांच

महिला ने बिछिया थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *