Illegal Scrap Seized : कार में अवैध स्क्रैप ले जाते आरोपी को खरसिया पुलिस ने दबोचा, गवाहों को धमकाने पर अलग से केस

VIKASH KHALKHO

 Illegal Scrap Seized : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/खरसिया। जिले में अवैध कबाड़ और स्क्रैप परिवहन के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खरसिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मारुति फ्रोंक्स कार से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 190 किलो लोहे का स्क्रैप बरामद किया है। आरोपी न केवल अवैध परिवहन कर रहा था, बल्कि मौके पर पुलिस के सामने गवाहों को धमकाकर विवाद भी खड़ा करने लगा।

मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी चौकी खरसिया पुलिस को 8 मार्च की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने टीम को सतर्क किया। ठाकुरदिया से मौहापाली मालधक्का रोड पर पुलिस ने संदिग्ध कार (CG 13 BB 2808) को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 190 किलो वजनी लोहे का स्क्रैप पाया गया। कार चालक राजू अग्रवाल (47 वर्ष) निवासी छपरीगंज, खरसिया से जब वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

गवाहों को धमकाने पर बड़ी मुसीबत में फंसा आरोपी पुलिस ने आरोपी के पास से 6,650 रुपये का स्क्रैप और 4 लाख रुपये की कीमत वाली कार को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपनी हेकड़ी दिखाते हुए मौके पर मौजूद गवाहों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी। पुलिस की मौजूदगी में ‘मुखबिरी करने’ का आरोप लगाकर आरोपी द्वारा किए गए इस हंगामे के बाद पुलिस ने उस पर इस्तगासा के साथ-साथ धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तारी की और अलग से धारा 126 एवं 135(3) BNSS के तहत भी केस दर्ज किया है।

कबाड़ माफियाओं पर एसएसपी सख्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ जिले में चोरी के कबाड़ और अवैध स्क्रैप का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की निगरानी हर स्तर पर जारी है और ऐसे अवैध धंधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिदार, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा और आरक्षक डमरूधर पटेल का विशेष योगदान रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *