CG CRIME: जन्मदिन की पार्टी के बाद दर्दनाक अंत, एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले दो दोस्तों के शव

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME: रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में एक ही पेड़ पर दो युवकों के शव फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG CRIME: मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21) निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए कटंगपाली से लेने गया था। रास्ते में उन्होंने तीसरे दोस्त को उतार दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने देर शाम तक शराब पी।

CG CRIME: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

CG CRIME: घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा का माहौल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *