CG NEWS : जिला चिकित्सालय बना जीवन रक्षक केंद्र, गंभीर मरीज को मिला समय पर उपचार, सीपीआर और वेंटीलेटर से बचाई गई प्रसूता की जान

CG NEWS : कृष्णा नायक सुकमा/ सुकमा :- सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।

 

दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की सतत मॉनिटरिंग जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही है। डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) के माध्यम से जिला चिकित्सालय, पीएचसी, सीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती भी लगातार की जा रही है।

CG NEWS : इसी क्रम में सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया। देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया।

CG NEWS : हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई। महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

CG NEWS : यह उदाहरण जिला प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है और आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के कारण अब गंभीर से गंभीर मरीजों को भी समय पर जीवन रक्षक उपचार मिल रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories