Tilda Girl Achievement: छत्तीसगढ़ की बेटी चारु पांडेय का कमाल 23 साल की उम्र में पास किए 19 प्रतियोगी परीक्षा, अब राष्ट्रपति करेंगी गोल्ड मेडल से सम्मानित

Tilda Girl Achievement: रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र की रहने वाली चारु पांडेय ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। महज 23 वर्ष की उम्र में चारु ने दिल्ली पुलिस, रेलवे, बैंकिंग और विभिन्न केंद्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कुल 19 परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Tilda Girl Achievement:चारु पांडेय वर्तमान में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

READ MORE: CG News: बिलासपुर HC का बड़ा फैसला! पत्नी की सैलरी पति से हो ज्यादा, तब भी मिलेगा मुकदमे का खर्च

Tilda Girl Achievement: चारु, प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की पुत्री हैं। उन्होंने कम उम्र में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उन्होंने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI Clerk, NET-JRF, RRB Group D, RRB NTPC, CGTET, CG SI, Delhi Police, CG NHM, Transport Sub Inspector सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं पास की हैं।

Tilda Girl Achievement: उनकी उपलब्धियों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। वर्ष 2023 में भी उन्होंने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS और RRB Group D जैसी प्रमुख परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Tilda Girl Achievement: मई 2025 में चारु की नियुक्ति CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के रूप में हुई थी। अपने उत्कृष्ट कार्य और प्रशासनिक दक्षता के कारण उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा वर्ष 2026 का ‘बेस्ट AAO अवॉर्ड’ भी प्रदान किया गया। इसके बाद उन्हें पदोन्नति मिली और वर्तमान में वे CAG विशाखापट्टनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Tilda Girl Achievement: चारु पांडेय की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सीमित संसाधनों और कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

READ MORE: Chhattisgarh CM Helpline: जनता की आवाज अब सीधे पहुंचेगी मुख्यमंत्री तक 9 जून से शुरू होगी ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’

Tilda Girl Achievement: आज चारु पांडेय प्रदेश की लाखों छात्राओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories