Bilaspur Crime News:रास्ते में बदला जाता था कोयला, हेराफेरी का बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News:बिलासपुर।बिलासपुर में कोयले की हेराफेरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन कंपनी ने कोयले की जांच के दौरान गड़बड़ी पकड़ी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सकरी पुलिस ने इस मामले में कोल डिपो संचालक, सुपरवाइजर, ट्रक मालिक और ड्राइवर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bilaspur Crime News:रास्ते में बदला जाता था कोयला

Bilaspur Crime News:जानकारी के अनुसार, दीपका कोल माइंस से कंपनी के लिए उच्च गुणवत्ता (एफ/जी ग्रेड) का कोयला भेजा गया था। 10 जून को जब तीन ट्रक कोयला लेकर कंपनी पहुंचे और उसकी जांच की गई, तो पता चला कि कोयले की गुणवत्ता तय मानक के अनुसार नहीं है।

Bilaspur Crime News:पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि रास्ते में रतनपुर-गतौरी स्थित एक कोल डिपो में मिलीभगत कर महंगे कोयले को निकालकर बेच दिया जाता था और उसकी जगह कम गुणवत्ता वाला मिलावटी कोयला भर दिया जाता था।

Bilaspur Crime News:कंपनी को 25 लाख से ज्यादा का नुकसान

इस हेराफेरी से कंपनी को 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ड्राइवरों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कोल डिपो संचालक, ट्रक मालिक और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Bilaspur Crime News:पुलिस जांच जारी

Bilaspur Crime News:पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस हेराफेरी में और कौन-कौन लोग शामिल थे। कंपनी प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों का आभार जताया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *