Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh kanker News : अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, कंपनी नंबर...

kanker News : अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, कंपनी नंबर 5 के लीडर राजू सलाम सहित 60 नक्सलियों ने डाले हथियार, तीन बसों में भरकर पहुंचे बीएसएफ कैंप, 100 से ज्यादा नक्सली कर सकते हैं सरेंडर

Naxalites Surrender
Naxalites Surrender

kanker News : कांकेर : कांकेर जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल संगठन की कंपनी नंबर 5 के लीडर राजू सलाम ने अपनी पूरी टीम के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के अनुसार, राजू सलाम के साथ नक्सल कमांडर प्रसाद, मीना, ललिता समेत कई वरिष्ठ नक्सली नेता कामतेड़ा कैंप पहुंचे और अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। करीब 60 नक्सलियों ने हथियार डाले है. बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा नक्सली सरेंडर कर सकते हैं।

 

kanker News : बताया जा रहा है कि राजू सलाम पिछले कई दिनों से एसपी और आईजी स्तर के अधिकारियों के संपर्क में था। तीन बसों में भरकर 60 से अधिक नक्सलियों को बीएसएफ कैंप लाया गया है। यह आत्मसमर्पण उत्तर बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर माना जा रहा है।

kanker News : सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। तीसरी बस भी कामतेड़ा कैंप पहुंच चुकी है और माना जा रहा है कि करीब 100 से अधिक नक्सली हथियार डाल सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन यह घटना नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here