Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh NIT Chowpatty controversy : NIT चौपाटी विवाद, सियासी टकराव, कांग्रेस का सद्बुद्धि...

NIT Chowpatty controversy : NIT चौपाटी विवाद, सियासी टकराव, कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ, कहा — चौपाटी को कभी वैध तो कभी अवैध बताया गया

NIT Chowpatty controversy
NIT Chowpatty controversy

NIT Chowpatty controversy : रायपुर. राजधानी रायपुर के NIT चौपाटी विवाद को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान मंत्री अरुण साव और विधायक राजेश मूणत के पोस्टर हाथ में लेकर हवन-पूजन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है, इसलिए उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

NIT Chowpatty controversy : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि चौपाटी को लेकर भाजपा की ओर से विरोधाभासी बयान दिए गए। कभी इसे वैध बताया गया, तो कभी अवैध करार देकर कार्रवाई की बात कही गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और छोटे व्यापारियों को बिना किसी ठोस विकल्प के बेबस छोड़ दिया गया है। विकास उपाध्याय ने यह भी कहा कि चौपाटी पर लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और इसकी ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए।

NIT Chowpatty controversy : कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि उनकी आजीविका पर संकट न आए। वहीं, इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद फिलहाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here