Indore Kidnapping News : सरवटे बस स्टैंड पर ‘गैंगवार’ जैसी वारदात: युवक को कार में डालकर ले गए बदमाश, जमकर की धुनाई

0
94

Indore Kidnapping News : इंदौर: शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले सरवटे बस स्टैंड इलाके से अपहरण और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लूनियापुरा निवासी आकाश सिलावट को कुछ बदमाशों ने जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया और शहर की सड़कों पर दौड़ती कार में उसके साथ जमकर मारपीट की।

विवाद की वजह: बस की सवारियां जानकारी के अनुसार, पीड़ित आकाश सिलावट का बस में सवारियां बैठाने की बात को लेकर आरोपी विनय सोनकर और उसके साथियों से विवाद हो गया था। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने कानून का खौफ ताक पर रखकर आकाश को सरेराह कार में खींच लिया।

चलती कार में टॉर्चर और फरारी आरोपियों ने आकाश को बंधक बनाकर चलती कार में पीटना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। जब आकाश ने हिम्मत जुटाकर कार के भीतर ही चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने उसे भंवरकुआं क्षेत्र के पास सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद बदहवास पीड़ित छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय सोनकर और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here