RAIPUR-POLICE-TRANSFER: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! SI समेत 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Rahul Goshwami

RAIPUR-POLICE-TRANSFER: राजधानी रायपुर के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उप निरीक्षक (SI) से लेकर कांस्टेबल स्तर तक कुल 136 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के साथ तबादला सूची भी प्रकाशित कर दी गई है।

RAIPUR-POLICE-TRANSFER: जारी सूची के अनुसार 2 उप निरीक्षक (SI), 16 सहायक उप निरीक्षक (ASI) तथा 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई पुलिसकर्मियों को वर्तमान थानों और शाखाओं से हटाकर अलग-अलग थानों एवं इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

RAIPUR-POLICE-TRANSFER: पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *