Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh rewa-nasha-jagrukta-drive: ऑपरेशन प्रहार 2.0: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश के साथ...

rewa-nasha-jagrukta-drive: ऑपरेशन प्रहार 2.0: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश के साथ जागरूकता अभियान तेज

rewa-nasha-jagrukta-drive: रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कबाड़ी मोहल्ले में बड़ा जनजागरूकता अभियान चलाया। नशे के गढ़ के रूप में बदनाम इस इलाके में पुलिस लगातार कार्रवाई कर मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है।

सोमवार दोपहर पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने क्षेत्रवासियों को नशा न करने और नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की शपथ भी दिलाई।

rewa-nasha-jagrukta-drive: रैली के दौरान पुलिस ने मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी, ताकि अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पुलिस को अपना मित्र मानते हुए सूचना साझा करने की अपील की, जिससे क्षेत्र में मजबूत सूचना तंत्र तैयार हो सके।

नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋतु उपाध्याय ने कहा कि नशे पर नियंत्रण के लिए सिर्फ कानूनी सख्ती ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता भी बेहद जरूरी है। जब लोग जागरूक होंगे, तभी नशे के कारोबार और सेवन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकेगा।

rewa-nasha-jagrukta-drive: पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here