Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh GRP Police Line Burglary : इंदौर: महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी का...

GRP Police Line Burglary : इंदौर: महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी का फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, लाखों के जेवर हुए थे पार

GRP Police Line Burglary : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी पुलिस लाइन में रहने वाली कीर्ति भदौरिया के सूने मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे।

गुजरात से पकड़ा गया आरोपी पुलिस के अनुसार, इस वारदात में कुल तीन बदमाश शामिल थे। मामले की शुरुआती जांच के दौरान दो आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया गया था, लेकिन एक आरोपी बलवंत लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने उसे गुजरात से ढूंढ निकाला। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बलवंत को गुजरात से रिमांड पर इंदौर लाया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

क्या था मामला? यह घटना पिछले साल की है जब बदमाशों ने पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित क्षेत्र में सेंधमारी की थी। बदमाशों ने मौका पाकर कीर्ति भदौरिया के घर से कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी बलवंत से पूछताछ के बाद चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी और इस गिरोह के अन्य वारदातों में शामिल होने के सुराग मिल सकते हैं। कनाड़िया पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here