Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Maharana Pratap Jayanti Dispute : इंदौर: महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में पार्किंग...

Maharana Pratap Jayanti Dispute : इंदौर: महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में पार्किंग विवाद के बाद फायरिंग, युवक घायल; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Maharana Pratap Jayanti Dispute : इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली पार्किंग विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने सरेआम गोली चला दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी मिली जानकारी के अनुसार, तिलक नगर क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गाड़ियों की पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुँच गया। इसी बीच एक पक्ष ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से परदेसीपुरा की लाल गली निवासी आकाश बुंदेला घायल हो गया।

आरोपियों की पहचान और तलाश घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल आकाश को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अमित राजावत उर्फ बकरी (निवासी हरसिद्धि बाग खजराना) और उत्तम ठाकुर (निवासी 60 फीट रोड) के नाम मुख्य संदिग्धों के रूप में सामने आए हैं।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस और एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here