Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट...

Jabalpur News : खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों का सड़क पर उग्र प्रदर्शन

Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर जिले के ग्राम लमती में खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर एक 20 वर्षीय युवक सौरभ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सौरभ, कटंगी का निवासी था। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Jabalpur News : गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और बिजली विभाग की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन थाना माढ़ोताल के सामने हुआ, जहां ग्रामीणों ने घंटों तक सड़क को जाम किए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है। वहीं, बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष बना हुआ है। इस हादसे ने एक बार फिर जमीनी स्तर पर बिजली व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here