Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa में Night Club बीयर बार में फायरिंग, युवक ने कर्मचारी को...

Rewa में Night Club बीयर बार में फायरिंग, युवक ने कर्मचारी को मारी दो गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने

night club
रीवा में नाइट क्लब बीयर बार में फायरिंग

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा शहर में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाइट क्लब बीयर बार में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। देर रात हुई इस सनसनीखेज घटना में एक युवक ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर बार के एक कर्मचारी के पेट में दो गोलियां दाग दीं। गोलीबारी की इस वारदात से बार में मौजूद लोग दहशत में आ गए।

आरोपी की पहचान एलबी सिंह के रूप में

पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक की पहचान एलबी सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

Read More : M.P News : शादी के दावों के बीच पूर्व मंत्री दीपक जोशी का का भावुक वीडियो आया सामने, बोले- गलती की, लेकिन बेईमानी नहीं

घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

घटना में गंभीर रूप से घायल बार कर्मचारी को तत्काल संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन निगरानी में रखा गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की पूरी घटना कैद होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बार परिसर को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू की।

फायरिंग की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर फायरिंग की असली वजह क्या थी—पुराना विवाद, नशे की हालत या कोई अन्य कारण। आरोपी की तलाश और हथियार की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here