Chhattisgarh News : रायपुर के जय अग्रवाल ने कोटा में रचा इतिहास : 12वीं में 96%, NEET में 605 अंक और ऑल इंडिया रैंक 1083, पढ़े पूरी स्टोरी

Parivesh
Chhattisgarh News : रायपुर के जय अग्रवाल ने कोटा में रचा इतिहास

रायपुर : Chhattisgarh News : कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के अटूट समर्थन से जय अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड और प्रतिष्ठित NEET परीक्षा, दोनों में शानदार सफलता हासिल कर एक मिसाल कायम की है। कोटा से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले जय ने 12वीं बोर्ड में 96% अंक प्राप्त किए, वहीं पहली ही कोशिश में NEET UG 2025 की परीक्षा में 720 में से 605 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1083 प्राप्त की है।

Chhattisgarh News : जय की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 12वीं बोर्ड की पढ़ाई के साथ ही NEET जैसी कठिन परीक्षा भी दी और उसमें भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी यह सफलता छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से दोनों क्षेत्रों में एक साथ कामयाबी हासिल की जा सकती है।

अद्भुत शैक्षणिक यात्रा: जय की शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही शानदार रही है। उन्होंने KG-1 से लेकर 12वीं तक हमेशा 96% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उनकी शुरुआती स्कूलिंग (कक्षा 6वीं से 10वीं तक) रामपुर में हुई, जिसके बाद वे आगे की पढ़ाई और NEET की तैयारी के लिए कोटा चले गए। कोटा में उन्होंने प्रतिष्ठित ALLEN कोचिंग संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Chhattisgarh News

संयुक्त परिवार का मजबूत आधार: जय की इस शानदार सफलता के पीछे उनके संयुक्त परिवार का बहुत बड़ा हाथ है। उनके पिता विजय कुमार अग्रवाल (रायपुर), माता प्रीति अग्रवाल (रायपुर) और चाचा डॉ. मनोज अग्रवाल (रायपुर), जो परिधि डायबिटीज एंड रिसर्च सेंटर में एक डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजिस्ट हैं, सहित कुल 12 सदस्यों का पूरा परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। यह परिवार “एक चूल्हा, एक घर, एक धंधा” की पारंपरिक सोच को दर्शाता है, जहाँ सभी सदस्य मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे का हर कदम पर साथ देते हैं। जय ने खुद बताया कि उन्हें पढ़ाई में पूरे परिवार का भरपूर सहयोग मिला, जिसने उन्हें बिना किसी तनाव के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की।

Chhattisgarh News : रायपुर के जय अग्रवाल ने कोटा में रचा इतिहास
Chhattisgarh News : रायपुर के जय अग्रवाल ने कोटा में रचा इतिहास

यह सफलता सिर्फ जय की नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार की कड़ी मेहनत और त्याग का परिणाम है। जय अग्रवाल अब मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए तैयार हैं, और निश्चित रूप से वे इसमें भी नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *