Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: RTI जानकारी दबाने पर सख्त हुआ प्रशासन, पंचायत अधिकारियों को...

CG NEWS: RTI जानकारी दबाने पर सख्त हुआ प्रशासन, पंचायत अधिकारियों को जारी हुआ तलब नोटिस

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता\ लैलूंगा: पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने वाले जनसूचना अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

CG NEWS: जनपद पंचायत लैलूंगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्त दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, एक आवेदक ने ग्राम पंचायत केशला, कोडासिया और चोरंगा में 1 अप्रैल 2021 से अब तक 15वें वित्त आयोग के तहत कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी थी।

CG NEWS: आवेदन में विशेष रूप से इन दस्तावेजों की मांग की गई थी—

कार्यों की माप पुस्तिका (Measurement Book) की प्रमाणित प्रतियां

जियो-टैग तस्वीरें

मजदूरी भुगतान से जुड़े मास्टर रोल की सत्यापित कॉपी

CG NEWS: लेकिन नियमानुसार 30 दिनों के भीतर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। आरोप है कि संबंधित जनसूचना अधिकारियों ने आवेदन को लंबे समय तक लंबित रखा और कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया।

READ MORE: मनरेगा खत्म! 1 जुलाई से लागू होगा VB-G RAM G Act… अब गांवों में मिलेगा 125 दिन रोजगार

प्रशासन ने जारी किया अल्टीमेटम

CG NEWS: मामले में अपील दायर होने के बाद प्रथम अपीलीय अधिकारी ने RTI प्रकरण क्रमांक 49 के तहत सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को 12 मई 2026 को सुबह 11 बजे सभी दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने कहा गया है।

बढ़ी चर्चा, उठे सवाल

CG NEWS: मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। खासकर मास्टर रोल और जियो-टैग तस्वीरों की मांग के बाद पंचायत स्तर पर हुए कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का मानना है कि इन दस्तावेजों से कई निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

राज्य सूचना आयोग तक पहुंची जानकारी

CG NEWS: बताया गया है कि मामले की प्रतिलिपि राज्य सूचना आयोग और जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी भेज दी गई है।

READ MORE: Gariaband News : सुशासन तिहार में मंत्री दयाल दास बघेल नाराज, मंच से SDO को लगाई फटकार

CG NEWS: अब सभी की नजर 12 मई की सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां यह साफ हो सकेगा कि संबंधित अधिकारी दस्तावेज प्रस्तुत कर पाते हैं या फिर उन पर कार्रवाई होती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here