Corruption In The Courts : दिल्ली न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का नया मामला, हाईकोर्ट ने मजिस्ट्रेट को हटाया

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

Corruption In The Courts : नई दिल्ली। दिल्ली की न्यायिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। राजधानी की अदालतों में भ्रष्टाचार के मामलों की लगातार बढ़ती कड़ियाँ अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से नकदी की बरामदगी, और जमानत के नाम पर रिश्वत के मामलों के बाद अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगे हैं।

जज पर पुलिस से निजी कार्य करवाने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने साकेत कोर्ट में कार्यरत प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से तीस हजारी कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज कार्यालय में अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के आधार पर की गई है।

मजिस्ट्रेट पर आरोप है कि उन्होंने निजामुद्दीन थाना पुलिस से व्यक्तिगत कामों के लिए दबाव बनाया। आरोपों के अनुसार:

  • पुलिस थाने से जज के जिम की फीस और मासिक फूलों की व्यवस्था का खर्च उठवाया जा रहा था।
  • थाना प्रभारी (एसएचओ) से कथित रूप से अभद्र व्यवहार भी किया गया।
  • जब एसएचओ ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, तब मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा।

Read More : Technology : iPhone 14 पर ₹32,000 से ज्यादा की भारी छूट, फ्लिपकार्ट सेल में बंपर डील

हाई कोर्ट की त्वरित कार्रवाई

शिकायत के बाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने उक्त मजिस्ट्रेट को उनके वर्तमान पद से हटाकर साकेत कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज कार्यालय से अटैच करने का आदेश जारी किया है। यह कदम स्पष्ट करता है कि दिल्ली हाई कोर्ट इस तरह के कदाचार को लेकर सख्त रवैया अपना रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *