Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh mauganj-samuhik-vivah-row: सामूहिक विवाह सम्मेलन बना विवाद का केंद्र, भोजन पैकेट में कीड़ा...

mauganj-samuhik-vivah-row: सामूहिक विवाह सम्मेलन बना विवाद का केंद्र, भोजन पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप

mauganj-samuhik-vivah-row: मऊगंज जिले के नईगढ़ी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान एवं निकाह योजना का कार्यक्रम इस बार विवादों में घिर गया। नवीन स्टेडियम में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 176 जोड़ो की शादी और निकाह संपन्न कराया गया, लेकिन आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठे।

mauganj-samuhik-vivah-row: कार्यक्रम में जहां एक ओर खुशियों का माहौल था, वहीं दूसरी ओर भोजन के पैकेट में कीड़ा मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। बताया गया कि सामाजिक न्याय विभाग की ओर से बांटे गए खाने के पैकेट में एक व्यक्ति को कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।

mauganj-samuhik-vivah-row: वहीं आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनदेखी के आरोप भी लगे हैं। आचार्यों का कहना है कि विवाह स्थल पर हवन कुंड की उचित व्यवस्था नहीं थी। साथ ही सिंदूर, अक्षत, अगरबत्ती और फूलमाला जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

mauganj-samuhik-vivah-row: आरोप है कि विवाह की रस्में जल्दबाजी में पूरी कराई गईं, जिससे कई पारंपरिक विधियां अधूरी रह गईं। आयोजन को लेकर अब स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here