CG BREAKING NEWS : भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा, 4 अधिकारी अरेस्ट…

0

रायपुर। CG BREAKING NEWS :  : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक दिन पहले की गई राज्यव्यापी छापेमारी के बाद हुई है, जिसमें EOW ने रायपुर समेत कुल 16 स्थानों पर एक साथ दबिश दी थी।

छापेमारी के दौरान टीमों ने कई अहम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया, जो कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियों को उजागर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

EOW की शुरुआती जांच में प्रोजेक्ट से संबंधित फर्जी बिलिंग, टेंडर में हेराफेरी और गुणवत्ता से समझौते जैसे आरोपों की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की संभावना जताई जा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Raipur News : पागल बोलना पड़ा भारी : एम्स की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई पति के खिलाफ FIR…

0

रायपुर। Raipur News : टाटीबंध स्थित मारुति इनक्लेव सोसाइटी निवासी और एम्स रायपुर की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रवनीत कौर ने अपने पति विशालदीप सिंह और ससुर कुलदीप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने रवनीत के पिता को फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। घटना 24 अप्रैल 2025 की रात की है, जब विशालदीप ने रवनीत के पिता को कॉल कर अपशब्द कहे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कॉल स्पीकर पर होने के कारण रवनीत ने खुद भी सारी बातें सुनीं। इससे उनका परिवार भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हो गया है। रवनीत ने बताया कि वह जनवरी 2025 से अपने पति से अलग रह रही हैं और लगातार फोन व ईमेल के माध्यम से प्रताड़ना झेल रही हैं। विशालदीप ने मेल के जरिए उन्हें ‘पागल’ भी कहा। आमानाका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Breaking News : सीएम साय का बड़ा बयान….

0

रायपुर। Breaking News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान मूल के नागरिकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केंद्र के निर्देशों का पूरी सख्ती से पालन करेगी। सीएम ने कहा कि सभी शॉर्ट वीजा निरस्त कर दिए गए हैं और अब पाकिस्तान से आए नागरिकों को अनिवार्य रूप से वापस लौटना होगा। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि आतंकी घटनाओं को देखते हुए किसी भी तरह का ढील नहीं बरती जाएगी। राज्य प्रशासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को सूची तैयार कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्यभर में बड़े स्तर पर सत्यापन और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

MP Neemuch : होटल के कमरे में सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस….

0

नीमच। MP Neemuch : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शुक्ला की आज शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे अफीम तौल केंद्र पर ड्यूटी के सिलसिले में अम्रपाली होटल में ठहरे हुए थे।

सुबह देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर उनके साथियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अजय कुमार शुक्ला अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कमरे में किसी तरह के संघर्ष या जबरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले हैं। सब इंस्पेक्टर की अचानक मौत ने विभाग और उनके सहयोगियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

देशभर में बड़ी कार्रवाई : 1000 से ज्यादा पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक डिटेन…

0

नई दिल्ली। देशभर में बड़ी कार्रवाई : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 से अधिक पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे और कई पर फर्जी दस्तावेज बनवाने का भी संदेह है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई बड़े शहरों में छापेमारी कर इन अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कई डिटेन किए गए लोग सालों से फर्जी पहचान के सहारे रह रहे थे और कुछ पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी शक है।

अधिकारियों ने बताया कि डिटेन किए गए नागरिकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है और उनके भारत में प्रवेश व रहने के तरीके की भी जांच की जा रही है। अवैध रूप से देश में रह रहे इन नागरिकों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत मानी जा रही है।

Chhattisagrh News : फिल्म सिटी पर खास चर्चा…मनोज तिवारी ने की सीएम साय से मुलाकात…

0

रायपुर। Chhattisagrh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद व लोकप्रिय गायक-कलाकार मनोज तिवारी ने आज उनके निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक अंदाज में तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें बेलमेटल से निर्मित नंदी प्रतिमा और शाल भेंट की।

इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और फिल्म उद्योग से जुड़े विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी की स्थापना सहित कई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।

मनोज तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की कला और परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।

Bilaspur High Court : अनुकंपा नियुक्ति पर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी…

0

बिलासपुर | Bilaspur High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महिला द्वारा दायर अनुकंपा नियुक्ति की याचिका खारिज कर दी। मृतक कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक में दफ्तरी पद पर कार्यरत थे। पति की मृत्यु के बाद महिला ने नियुक्ति मांगी थी, लेकिन बैंक ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बताते हुए आवेदन अस्वीकार कर दिया था। इसके खिलाफ महिला और उसके पुत्र ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य अचानक उत्पन्न आर्थिक संकट से परिवार को राहत देना है, न कि सामान्य रोजगार उपलब्ध कराना।

अपील में दलील दी गई थी कि छोटे बेटे के नौकरी में होने के बावजूद परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहयोग नहीं मिल पा रहा और कृषि आय भी सीमित है। परिवार को टर्मिनल लाभ की कटौती के बाद मात्र 15,573 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है।

हालांकि, अदालत ने समग्र परिस्थितियों का अवलोकन करते हुए पाया कि परिवार को किसी तत्काल गंभीर आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इसी आधार पर कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया।

वन अफसर पर भ्रष्टाचार के आरोप, ननकी राम ने पीएम को भेजा पत्र….

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर एक बार फिर अपने पत्र को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्रीनिवास राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कंवर ने आरोप लगाया कि श्रीनिवास राव ने कैम्पा योजना के तहत कांग्रेस का एजेंट बनकर पद का दुरुपयोग किया और भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों के कार्य अपने नजदीकी रिश्तेदारों और पसंदीदा ठेकेदारों को ऊंची दरों पर आवंटित किए गए, जबकि कई कामों में गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब रहा।

इतना ही नहीं, पत्र में यह भी कहा गया कि दूरस्थ इलाकों में जिन परियोजनाओं के नाम पर पैसे खर्च किए गए, वहां वास्तव में कोई काम हुआ ही नहीं। साथ ही, ननकी राम कंवर ने 1628 वनरक्षकों की भर्ती में भी घोटाले के आरोप लगाते हुए तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Jharkhand News : अमन साव केस में नया मोड़, CID करेगी जांच, दर्ज हुई नई FIR…..

0

रांची। Jharkhand News :  गैंगस्टर अमन साव से जुड़े मामले में अब जांच की कमान CID ने संभाल ली है। पूरे केस को लेकर एक नई एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कई अहम बिंदुओं को शामिल किया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमन साव गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक कनेक्शनों की गहन जांच की जाएगी। अब तक की जांच में कई संदिग्ध गतिविधियों के सुराग मिले हैं, जिन्हें CID अपनी जांच का हिस्सा बनाएगी।नई एफआईआर दर्ज होते ही जांच एजेंसी ने दस्तावेज और सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर छापेमारी भी हो सकती है।

CG Breaking : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..वीडियो

0

रायपुर। CG Breaking : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में जिला रायपुर के 32 थानों में वर्षों से जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 3585 प्रकरणों में जप्त कुल 18,804 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है, उसे नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी द्वारा गठित समिति की निगरानी में थाना माना परिसर में संपन्न हुई। समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अमन रमन झा, थाना तेलीबांधा निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, थाना टिकरापारा निरीक्षक विनय बघेल और थाना माना निरीक्षक भावेश गौतम शामिल रहे।

जप्त शराब में 12,582 लीटर देशी शराब, 5,583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब और 427 लीटर बीयर शामिल थी। यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।