Raipur News : पागल बोलना पड़ा भारी : एम्स की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई पति के खिलाफ FIR…

Parivesh
Raipur News : पागल बोलना पड़ा भारी

रायपुर। Raipur News : टाटीबंध स्थित मारुति इनक्लेव सोसाइटी निवासी और एम्स रायपुर की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रवनीत कौर ने अपने पति विशालदीप सिंह और ससुर कुलदीप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने रवनीत के पिता को फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। घटना 24 अप्रैल 2025 की रात की है, जब विशालदीप ने रवनीत के पिता को कॉल कर अपशब्द कहे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कॉल स्पीकर पर होने के कारण रवनीत ने खुद भी सारी बातें सुनीं। इससे उनका परिवार भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हो गया है। रवनीत ने बताया कि वह जनवरी 2025 से अपने पति से अलग रह रही हैं और लगातार फोन व ईमेल के माध्यम से प्रताड़ना झेल रही हैं। विशालदीप ने मेल के जरिए उन्हें ‘पागल’ भी कहा। आमानाका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *