UP Breaking: गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नी पुरवा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात। बहन की शादी की तैयारियों के बीच लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक शिवदीन को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात 2-3 बजे के बीच हुई जब 5-6 बदमाश घर में घुसे और लूटपाट की। शिवदीन ने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन उसने गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शादी से पहले उठी अर्थी ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
Anganwadi Recruitment : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती, देखें डिटेल…..
गरियाबंद | गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर और भिलाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 18-01 में कार्यकर्ता पद के लिए 9 मई 2025 तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार कार्यालय में स्वयं या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेज सकती हैं।
नारायणपुर के डीएनके वार्ड-02 में कार्यकर्ता व सहायिका पदों के लिए 6 मई तक आवेदन आमंत्रित हैं। गरियाबंद जिले के कोसमबुड़ा, धवलपुर, मारागांव और ओंड़ कमारपारा आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 4 पदों के लिए अनंतिम सूची जारी हो चुकी है, जिन पर दावा-आपत्ति 5 मई शाम 5:30 बजे तक दर्ज की जा सकती है।
वहीं भिलाई-1 और रिसाली के पालना केंद्रों में भी कार्यकर्ता और सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतिम मूल्यांकन सूची जारी की गई है। इस पर दावा-आपत्ति 1 मई 2025 तक ली जा रही है। सभी जिलों में समयसीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
MP Balaghat Crime : 4 नाबालिग से गैंगरेप….7 दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम
बालाघाट। MP Balaghat Crime : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से घिनौनी हैवानियत की दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 4 नाबालिग लड़कियों के साथ 7 बदमाशो ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।घटना देर रात की बताई जा रही हैं, शादी समारोह से ये लोग घर वापस जा रहे थे तभी बीच जंगल इस घटना को अंजाम दिया गया , फिर धमकी देकर वहा से फरार हो गए
घटना के बाद बच्चियों के परिजन और आदिवासी समाज के लोग शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
Bijapur Naxal Operation : नक्सल ऑपरेशन जारी, भीषण गर्मी के चलते 15 जवान लू की चपेट में…..
बीजापुर | Bijapur Naxal Operation : दंतेवाड़ा और सुकमा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबल भीषण गर्मी के बीच डटे हुए हैं। तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है, जिससे अब जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी है।
Bijapur Naxal Operation : अब तक 15 से ज्यादा जवान हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुके हैं। उन्हें तत्काल हेलिकॉप्टर और वाहनों के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह ऑपरेशन बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों में फैले दुर्गम इलाकों में जारी है, जिसमें CRPF, DRG और STF समेत अन्य बल शामिल हैं।
सुरक्षाबलों की जिद और हौसले के आगे मौसम भी चुनौती बनकर खड़ा हो गया है, लेकिन अभियान किसी भी कीमत पर रोका नहीं जा रहा। जवानों की सेहत को देखते हुए मेडिकल टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
रेलवे रिश्वतकांड : CBI ने चीफ इंजीनियर समेत 4 को दबोचा….
रायपुर: CBI ने बिलासपुर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (IRSE: 2000 बैच) को 32 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस केस में इंजीनियर के साथ उसका एक रिश्तेदार, एक निजी कंपनी का एमडी और एक कर्मचारी भी पकड़ा गया है।
CBI के मुताबिक, ये रिश्वत एक ठेका दिलवाने के बदले ली जा रही थी। जांच एजेंसी ने पहले से निगरानी रखी थी और पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्रवाई की। जैसे ही कैश सौंपा गया, चारों को मौके पर ही धर लिया गया।
मामला सिर्फ एक ठेके तक सीमित नहीं है। CBI को कुछ अन्य कॉन्ट्रैक्ट में भी सेटिंग और घूस के सुराग मिले हैं। अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
यह गिरफ्तारी सरकारी पदों के दुरुपयोग और प्राइवेट फायदे के लिए हो रही सेटिंग का बड़ा खुलासा है, जो सिस्टम में फैले गहरे भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
Mauganj Accident : ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत….
मऊगंज | Mauganj Accident : आज सुबह लौर थाना क्षेत्र के तमरी ओवर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आलिफ उर्फ सोहिल खान (22 वर्ष), निवासी भलुहा वार्ड क्रमांक 3, के रूप में हुई है।
Mauganj Accident : पुलिस को सुबह करीब 5 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी डॉ. गोविंद तिवारी ने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे मऊगंज सिविल हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। शव की पहचान नहीं हो पाने की स्थिति में पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर युवक की फोटो के साथ सूचना साझा की।
कुछ ही घंटों में मृतक की पहचान मोहम्मद आलिफ के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके परिजनों ने की। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार रात करीब 9 बजे किसी रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।
थाना प्रभारी डॉ. तिवारी ने बताया कि हादसे की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले का असर : जम्मू-कटरा रूट पर घटा सैलानियों का भरोसा…..
भोपाल | 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसका सीधा असर जम्मू-कटरा रेल मार्ग पर देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों में करीब 16,000 यात्रियों ने जम्मू-कटरा रूट की टिकटें रद्द कर दी हैं, जबकि इस रूट पर नई बुकिंग में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, आमतौर पर MP से गर्मी की छुट्टियों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस रूट पर यात्रा करते हैं, लेकिन हमले के बाद से सैलानी अब अपना हॉलीडे प्लान बदलने लगे हैं। डर और अनिश्चितता की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की बजाय अन्य सुरक्षित पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।
रेलवे और पर्यटन विभाग दोनों ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल स्टेशनों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन यात्रियों की संख्या में गिरावट से पर्यटन और लोकल कारोबार पर असर साफ़ दिखाई दे रहा है।
CG Summer Camp guidelines : छत्तीसगढ़ में समर कैंप को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
रायपुर। CG Summer Camp guidelines : गर्मी की छुट्टियों में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैंप आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम को स्कूलों या स्थानीय सामुदायिक स्थलों पर आयोजित किया जा सकेगा।
CG Summer Camp guidelines : जारी आदेश में कहा गया है कि चित्रकारी, गायन, वादन, नृत्य, लेखन, खेलकूद जैसी गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को अपने गांव-शहर का ऐतिहासिक परिचय और औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जा सकता है।
गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आयोजन पूर्णतः स्वैच्छिक होगा और सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। आयोजन में स्कूलों के शिक्षक, पालक और स्थानीय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
हालांकि विभाग की ओर से किसी प्रकार का अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा, इसलिए जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और जनसहयोग से ही कार्यक्रम को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी 9 गाइडलाइन
-
समर कैंप का आयोजन स्कूल परिसर या गांव-शहर के सामुदायिक स्थानों पर किया जा सकता है।
-
स्थानीय कलाकारों, विशेषज्ञों और संस्थानों को आमंत्रित कर बच्चों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। औद्योगिक संस्थान, मेडिकल कॉलेज आदि का शैक्षणिक भ्रमण भी शामिल किया जा सकता है।
-
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के पालकों की भागीदारी भी ली जा सकती है।
-
समर कैंप में चित्रकारी, गायन, वादन, नृत्य, हस्तलिपि लेखन, निबंध-कहानी लेखन, खेलकूद और स्थानीय इतिहास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी।
-
स्थानीय आवश्यकतानुसार अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है।
-
आयोजन से पहले शाला विकास समिति और पालक-शिक्षक समिति से सहमति लेना आवश्यक होगा।
-
समर कैंप पूरी तरह स्वेच्छिक रहेगा और इसका संचालन सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक किया जाएगा। इसमें जनसहयोग का उपयोग किया जाए।
-
शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए कोई अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा। ज़िला स्तर पर मौजूद संसाधनों से ही आयोजन किया जाएगा।
-
ग्रीष्मकालीन प्रायोजना को सफल बनाने के लिए शिक्षक, पालक और बच्चों का सहयोग ज़रूरी होगा।
MP Ujjain Breaking : महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल पूरी तरह बैन…
उज्जैन | MP Ujjain Breaking : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर समिति ने गुरुवार शाम को आदेश जारी करते हुए कहा कि यह फैसला सुरक्षा कारणों और धार्मिक वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए लिया गया है।
MP Ujjain Breaking : मंदिर परिसर में लगातार बढ़ रही वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्मी गानों पर आधारित वीडियो के चलते यह कदम उठाया गया है। समिति ने बताया कि यह प्रतिबंध मंगलवार से लागू हो चुका है, जिसकी तैयारी पिछले दो सप्ताह से चल रही थी।
हालांकि, महाकाल मंदिर के बाहर विकसित किए गए महाकाल लोक परिसर में यह नियम लागू नहीं होगा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है ताकि आस्था के इस केंद्र का पवित्र स्वरूप बना रहे।
Ranchi Jharkhand : रांची में बनेगा मेगा ट्रेड एग्जीबीशन सेंटर….
रांची। Ranchi Jharkhand : मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन के स्पेन और स्वीडन के दौरे से एक अच्छी खबर निकल कर आई है। बार्सिलोने ने रांची में एक मेगा ट्रेड एग्जीबिशन सेंटर स्थापित करने में मदद देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को स्पेन की दो निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का भ्रमण किया। फिरा डे बार्सिलोना के अधिकारियों ने परियोजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री और उनकी टीम को विस्तार से दी।
Ranchi Jharkhand : स्पेन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेमोरेंडम और इंटेट सौंपा। रांची में एक मेगा ट्रेड एग्जीबिशन सेंटर स्थापित करने में मदद देने का आश्वासन दिया। इसमें उन्नत ऑडियो-वीडियो सिस्टम होगा। केंद्र के बनने से विश्वस्तरीय व्यापार मेलों, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और वैश्विक प्रदर्शनी से विश्व के मानचित्र पर झारखंड की उपस्थिति बढ़ेगी। इसके बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी और राजदूत दिनेश के. पटनायक ने बार्सिलोना चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सीनियर जोसेफ सांताक्रू से मुलाकात की। इस दौरान खनन, कृषि और स्वदेशी चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड और बार्सिलोना के बीच संभावित सहयोग पर चर्चा की। उम्मीद की जा रही है की इस दौरे का सकरात्मक परिणाम देखने को मिलेगा ।



