Bijapur Naxal Operation : जंगल बना रणभूमि, ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर….

0

बीजापुर |Bijapur Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सुरक्षाबल अब नक्सलियों के गढ़ में घुसकर सीधी चुनौती दे रहे हैं। पिछले चार दिनों से बीहड़ जंगलों में जारी इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें 3 महिला नक्सलियों के शव भी बरामद हुए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल साहित्य भी मिला है। मुठभेड़ के चौथे दिन सुरक्षाबलों ने आकाश से हमला तेज करते हुए हेलीकॉप्टर के जरिए बमबारी की, जिससे नक्सलियों की कमर तोड़ने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान नक्सल संगठन के कुख्यात कमांडर हिड़मा और उसके कई शीर्ष कैडर को घेरा गया था। हालांकि हिड़मा किसी तरह बच निकलने में कामयाब हो गया, लेकिन STF और अन्य बलों की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।

Bijapur Naxal Operation

इलाके में रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है और सुरक्षाबल हर संभावित ठिकाने की घेराबंदी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल संगठन को इस कार्रवाई से गहरी चोट पहुंची है और यह ऑपरेशन उनके नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

जमीन पर फायरिंग, आसमान से बमबारी – नक्सलियों की मुश्किलें बढ़ीं
सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही हवाई कार्रवाई ने नक्सलियों की गतिविधियों पर गहरा असर डाला है। जंगलों में बनाए गए उनके ठिकाने अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह ऑपरेशन और भी आक्रामक रूप ले सकता है।

पहलगाम में लहू, PoK में साजिश…सैटेलाइट ने खोली पोल…..

पहलगाम\पाकिस्तान | 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई है। ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाक सेना आतंकियों को प्रशिक्षण, हथियार और रसद सहायता दे रही है।

सूत्रों के अनुसार, PoK में इस समय 17 सक्रिय आतंकी ट्रेनिंग कैंप और 37 लॉन्च पैड्स मौजूद हैं। इन ठिकानों से भारत में घुसपैठ की योजना बनाई जा रही है। तस्वीरों में पाक सेना की चौकियों के पास आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं।

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी भी इन्हीं कैंपों से आए बताए जा रहे हैं। इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार ने इन आतंकियों को “स्वतंत्रता सेनानी” बताया, जो न सिर्फ भारत के घावों पर नमक है, बल्कि पाकिस्तान की खुली आतंकी समर्थन नीति को उजागर करता है।

Stock Market : भारतीय बाजार का मिज़ाज बिगड़ा : जानिए गिरावट की 3 बड़ी वजहें

0

नई दिल्ली: Stock Market : जहां दुनियाभर के शेयर बाजारों में रौनक छाई है, वहीं भारतीय शेयर बाजार ने आज ऐसा गोता लगाया कि निवेशकों के होश उड़ गए। खासकर मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स की हालत सबसे ज्यादा खराब रही। इस गिरावट से निवेशकों के कई करोड़ रुपये पानी में बह गए।

Stock Market : आइए जानते हैं वो तीन बड़े कारण, जिन्होंने आज के ट्रेडिंग डे को बाजार के लिए ‘ब्लैक डे’ बना दिया:

पहलगाम आतंकी हमला और भारत-पाक तनाव:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। इससे निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल बना और उन्होंने भारी बिकवाली शुरू कर दी।

जबरदस्त गिरावट मिड और स्मॉल कैप शेयरों में:
बड़ी कंपनियों के मुकाबले मिड और स्मॉल कैप शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। इन शेयरों में गिरावट का सीधा असर आम निवेशकों की जेब पर पड़ा है।

डोमेस्टिक पॉलिटिकल अनिश्चितता और फिसलता भरोसा:
लोकसभा चुनावों से पहले देश में राजनीतिक अस्थिरता की आशंका और नीतिगत फैसलों को लेकर अनिश्चितता ने भी बाजार की सेहत बिगाड़ी।

हालांकि ग्लोबल संकेत मजबूत थे, लेकिन घरेलू मोर्चे पर नकारात्मक माहौल ने निवेशकों को डराया और बाजार को खींचकर नीचे ले आया।

Raipur Breaking : भारतमाला प्रोजेक्ट में बड़ा खुलासा, EOW और ACB की छापेमारी शुरू…..

0

रायपुर, 25 अप्रैल : Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत हुए भू-अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित भ्रष्टाचार की शिकायतों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह से प्रदेशभर में एक साथ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

Raipur Breaking : सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर एक साथ रेड की जा रही है। ये छापे तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, आरआई सहित राजस्व और प्रशासनिक विभाग के कई अधिकारियों-कर्मचारियों के ठिकानों पर चल रहे हैं।

मामले की पृष्ठभूमि:
भारतमाला परियोजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत देशभर में हाईवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ज़मीन अधिग्रहण के दौरान अनियमितता और फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आई थीं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ अधिकारियों ने मुआवजे की राशि में गड़बड़ी, भूमि के वर्गीकरण में हेराफेरी और कृत्रिम ज़मीन मालिक तैयार कर करोड़ों का घोटाला किया है।

जिन जिलों में हो रही कार्रवाई:
EOW और ACB की टीमों ने जिन जिलों में दबिश दी है, उनमें रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद सहित कई अन्य इलाके शामिल हैं।

कागज़ात, लैपटॉप, मोबाइल जब्त:
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के आवासों व कार्यालयों से दस्तावेज़, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, जमीन संबंधी रिकॉर्ड समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

आगे की कार्रवाई:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, EOW इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया जा सकता है।

Bhopal Breaking : भोपाल में अजमेर जैसा कांड…..

0

 भोपाल। Bhopal Breaking : राजधानी भोपाल में  कॉलेज के पूर्व छात्रों ने गिरोह बनाकर कई छात्रों की लूटी असमत आरोपियों ने कई छात्राओं का वीडियो बनाकर एक के बाद एक कई लड़कियों को बनाया अपना शिकार

आरोपियों ने पहले की एक छात्रा से दोस्ती फिर प्यार में फंसाकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो पीड़िता को वीडियो का डर दिखाकर उसकी दोस्त को बुलवाया पीड़िता के दोस्तों से भी किया रेप उनका भी बनाया वीडियो आरोपी मुस्लिम समाज से जुड़े हुए सभी पीड़िता बहुसंख्यक समाज से जुड़ी हुई टीआईटी कॉलेज के तीन पूर्व छात्रों पर लगा आरोप, अब तक तीन पीड़िता मामले में आई सामने पीड़िता भी टीआईटी कॉलेज में पढ़ने वाली

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठन किया , मामले में पीड़िता और आरोपियों की बढ़ सकती है संख्या मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले में पुलिस ने रेप ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के तहत मामला किया दर्ज

मामले में एसआईटी गठित 5 में से दो आरोपी हिरासत में अन्य की तलाश जारी पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र का बयान बाग सेवनिया थाने में शिकायत की गई दर्ज, नाबालिग होने के चलते पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में अलग-अलग टीम का गठन

LOC पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

0

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर में LOC पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने सीमा पर मोर्चा संभाल लिया है और पाकिस्तानी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई है, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी।

उधर, कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

कुंभ राशि के लिए लाभकारी दिन, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

0

मेष राशि
आज वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप घबराएं नहीं। घर में कोई शुभ कार्य होने से सभी व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और निवेश में भी आप सूझबूझ दिखाएंगे।

वृषभ राशि
सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। कोई पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और बैंक लोन भी मिल सकता है। व्यापार में कोई भी बदलाव सोच-समझकर करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। आप किसी गलती को छिपाने के लिए झूठ बोल सकते हैं, जो बाद में परेशानी बन सकता है। मन में कुछ उलझनें रहेंगी। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, खर्च बढ़ सकता है। संतान से अच्छा समाचार मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि
आज सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए जरूरी होगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले रिसर्च करें। संतान कुछ नया मांग सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं।

सिंह राशि
अचानक धन लाभ हो सकता है। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है, पिताजी की राय जरूर लें। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। आय के नए स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ससुराल पक्ष से पुराने मामले सुलझ सकते हैं।

कन्या राशि
आज आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लंबी योजनाओं को गति मिलेगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। बड़ों की सेवा के लिए समय निकालें।

तुला राशि
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करते समय सतर्कता रखें, कोई धोखा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के लिए कोई कोर्स तय कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस से बहस हो सकती है, काम पर असर न पड़े इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
फैसले बहुत सोच-समझकर लें। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो बुजुर्गों से सलाह लें। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। परिवार के साथ पिकनिक की योजना बन सकती है, लेकिन एकता बनाए रखें।

धनु राशि
आज का दिन मस्ती और आराम का रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से संभलकर बोलें। सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचें।

मकर राशि
संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी जीत संभव है। परिवार में विवाह संबंधी बाधा परेशान कर सकती है। पिताजी से सलाह लें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं जहां महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। किसी गलत दिशा में न बढ़ें। बॉस की गलत बातों में सहमति न दें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, दूसरों के मामलों में दखल न दें।

मीन राशि
दिन थोड़ी निराशा लेकर आ सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। संतान को नौकरी मिलने से वे घर से दूर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। कोई काम अधूरा रह सकता है। माताजी से किया वादा समय पर पूरा करें। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अब तुरंत होगा खरीददार के नाम जमीन नामांतरण

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब जमीन की रजिस्ट्री होते ही स्वतः नामांतरण (Mutation) खरीदार के नाम पर दर्ज हो जाएगा, जिससे लोगों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

राज्य सरकार ने इसके लिए राजपत्र (गजट नोटिफिकेशन) भी जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि अब छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 24(1) के तहत नामांतरण की शक्तियाँ तहसीलदारों से हटाकर रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार को दे दी गई हैं।

क्या बदलेगा इस फैसले से?

  • नामांतरण की प्रक्रिया अब रजिस्ट्री के समय ही पूर्ण होगी।

  • तहसील कार्यालय में अलग से आवेदन और समय की जरूरत नहीं होगी।

  • फर्जीवाड़े की संभावनाएं कम होंगी।

  • किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि वे अपने नाम पर फसल पंजीकृत करा पाएंगे।

  • विवादों में कमी आएगी, क्योंकि एक ही प्रक्रिया में स्वामित्व स्पष्ट हो जाएगा।

किसानों के लिए राहत:

इससे पहले नामांतरण लंबित रहने के कारण किसानों को फसल समर्थन मूल्य पर बेचने में समस्याएं आती थीं, लेकिन अब रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद नाम स्वचालित रूप से बदल जाएगा, जिससे वे सीधे अपना अनाज बेच सकेंगे।

यह फैसला ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का एक ठोस और सराहनीय कदम है।

सर्वदलीय बैठक : एक जूट हुआ पूरा देश, सरकार के हर कदम में विपक्ष का पूरा समर्थन : राहुल गांधी

0

नई दिल्ली |पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दिल्ली तक सियासी हलचल पैदा कर दी है। आज गुरुवार को बुलीई गई सर्वदलीय बैठक में हालात की गंभीरता साफ झलक रही थी। मीटिंग की कमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संभाली, लेकिन असल सवालों का जवाब गृह मंत्री अमित शाह ने दिया—और चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने पहली बार खुले शब्दों में मान लिया कि “चूक हुई है।”

अमित शाह का कहना था, “अगर कुछ भी नहीं हुआ होता, तो हम सभी यहां क्यों इकट्ठा होते?” ये शब्द ही बता रहे थे कि सरकार इस हमले को हल्के में नहीं ले रही।

राहुल का सवाल: जो ऊपर था, वहां कोई था क्यों नहीं?
राहुल गांधी का सवाल सीधे दिल से निकला—”हमले वाली जगह पर सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे?”
इस पर सरकार की सफाई आई कि वह इलाका जून में अमरनाथ यात्रा के दौरान ही खोला जाता है और तभी सुरक्षा लगाई जाती है। लेकिन इस बार लोकल टूर ऑपरेटरों ने चुपचाप 20 अप्रैल से टूरिस्ट बुकिंग शुरू कर दी, जिसकी जानकारी न दिल्ली को थी, न लोकल अथॉरिटीज़ को। यहीं से गड़बड़ी शुरू हुई।

ओवैसी का वार: पाकिस्तान को क्यों छोड़ा?
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बैठक में एक अलग ही दिशा में सवाल उठाया—”पाकिस्तान को लेकर अब तक क्या किया?”
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए कहा कि भारत को अधिकार है हवाई और समुद्री नाकेबंदी करने का, और हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने का।

खरगे की नाराज़गी: पीएम क्यों नहीं आए?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरहाज़िरी पर सख्त ऐतराज़ जताया। “जब तीन लेयर की सिक्योरिटी में भी चूक हुई तो देश के सबसे बड़े नेता को जवाब देना चाहिए था,” उन्होंने कहा।

सरकार की सफाई और वादा
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आईबी और गृह मंत्रालय ने हमले की टाइमलाइन, इंटेलिजेंस की स्थिति और सुरक्षा तैनाती में कमी पर विस्तार से ब्रीफिंग दी। सभी दलों ने सरकार को इस मुद्दे पर पूरा समर्थन देने की बात दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

फिर विवादों में शिमला समझौता, पाकिस्तान की धमकी के पीछे क्या है सच?

जम्मू कश्मीर \पाक | पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है, पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा देना बंद कर दिया है और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में स्टाफ की संख्या भी घटा दी गई है। इन फैसलों से परेशान पाकिस्तान ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई, जिसमें शिमला समझौते को स्थगित करने की धमकी दी गई।

शिमला समझौता 2 जुलाई 1972 को भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ था। यह समझौता 1971 के युद्ध के बाद हुआ, जिसमें भारत ने पूर्वी पाकिस्तान को आज़ाद कर बांग्लादेश बनाया और करीब 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया था।

समझौते के तहत तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान किसी भी विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाएंगे। कोई तीसरा देश या संगठन इसमें दखल नहीं देगा। नियंत्रण रेखा का सम्मान किया जाएगा और दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा, युद्ध या गलत प्रचार से दूर रहेंगे।

भारत ने समझौते के तहत पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया और कब्जे की गई ज़मीन वापस की थी, जबकि पाकिस्तान ने भी कुछ भारतीय सैनिकों को रिहा किया था। यह समझौता कश्मीर जैसे मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच से दूर रखने की भारत की नीति का आधार बना।

अब जब पाकिस्तान शिमला समझौते को लेकर धमकी दे रहा है, तो यह भारत के सख्त रुख और आतंक के खिलाफ उठाए गए कदमों का असर माना जा रहा है।