CG Breaking : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..वीडियो

Parivesh

रायपुर। CG Breaking : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में जिला रायपुर के 32 थानों में वर्षों से जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 3585 प्रकरणों में जप्त कुल 18,804 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है, उसे नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी द्वारा गठित समिति की निगरानी में थाना माना परिसर में संपन्न हुई। समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अमन रमन झा, थाना तेलीबांधा निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, थाना टिकरापारा निरीक्षक विनय बघेल और थाना माना निरीक्षक भावेश गौतम शामिल रहे।

जप्त शराब में 12,582 लीटर देशी शराब, 5,583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब और 427 लीटर बीयर शामिल थी। यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *