Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime News:सोशल मीडिया पर उद्योग लगाने का झांसा, दोना-पत्तल मशीन के...

Raipur Crime News:सोशल मीडिया पर उद्योग लगाने का झांसा, दोना-पत्तल मशीन के नाम पर लाखों की ठगीए आरोपी गिरफ्तार

0
60
Raipur Crime News
Raipur Crime News

Raipur Crime News:रायपुर: रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अधिक मुनाफे का झांसा देकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन और कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Raipur Crime News:पुलिस के अनुसार, आरोपी शैलेन्द्र कुमार रजक (39) ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को दोना-पत्तल निर्माण का उद्योग शुरू कराने का भरोसा दिलाया। उसने खुद को कंपनी संचालक बताते हुए मशीन, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का वादा किया। साथ ही अधिक कमाई और अन्य सुविधाओं का लालच देकर लोगों को अपने झांसे में लिया।

Raipur Crime News:शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर अलग-अलग किश्तों में करीब 2 लाख 95 हजार रुपये दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो मशीन उपलब्ध कराई और न ही कच्चा माल दिया। इसके बाद वह लगातार टालमटोल करता रहा।

Raipur Crime News:मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें लोगों को अधिक लाभ का लालच देकर पैसे लेने की बात सामने आई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार रजक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Raipur Crime News:डीडी नगर थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 404/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और इस तरह की अन्य शिकायतों की भी जांच कर रही है।

Raipur Crime News:गिरफ्तार आरोपी :-

शैलेन्द्र कुमार रजक, उम्र लगभग 39 वर्ष

अपराध क्रमांक :- 404/2026
धारा :- 318(4) बीएनएस

Raipur Crime News:प्रकरण में अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा आरोपी से प्राप्त राशि एवं संबंधित वित्तीय लेन-देन के संबंध में आगे विवेचना की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here