अमृतसर: दशहरे के अवसर पर पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। अमृतसर के ग्रामीण इलाकों से पुलिस ने हैंड ग्रेनेड की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में सेना से बर्खास्त एक पूर्व कमांडो धर्मेंद्र भी शामिल है, जिसने पहले किसी मामले में चार साल जेल में बिताए थे। आरोपियों के पास चार हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जो पाकिस्तान से भेजे गए बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने और सीमा पार से खेप लेने की बात स्वीकार की।
Read More : CG News : हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में भुरसुदा में दशहरा पर्व का भव्य उत्सव
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तरन तारन जिले के रविंदर सिंह रवि को दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद अमृतसर के घरिंदा थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Read More : रामलीला मंचन के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार, आज की रात मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए…गाना बजाया गया….
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की योजना दशहरे या दिवाली के दौरान धमाका करने की थी, जिसकी जानकारी उन्हें खुफिया सूत्रों से मिली। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।











