ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का सेना को सलाम……

Parivesh

नई दिल्ली। पाकिस्तान में चलाए गए भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना की कार्यशैली की खुलकर सराहना की है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना ने पूरी तैयारी के साथ बिना किसी चूक के यह मिशन अंजाम दिया। मंत्रियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सेना के साहस को सलाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत अब चुप नहीं बैठता, जो करेगा उसका जवाब देगा। सेना ने देश की जनता और शहीदों के परिवारों का मान बढ़ाया है।”

अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत की ताकत का ज़िक्र
ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने एक वैश्विक अंतरिक्ष सम्मेलन में देश को संबोधित किया, जहां उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमताओं को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा, “हम ज़मीन पर ही नहीं, अंतरिक्ष में भी आत्मनिर्भर और सशक्त हैं।”

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *