Sunday, September 20, 2026
Home National मैं भी मर जाता : पूरे परिवार के खात्में पर बोला मसूद...

मैं भी मर जाता : पूरे परिवार के खात्में पर बोला मसूद अजहर…..

नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने मसूद अजहर के घर को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें उसकी पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन शामिल थे। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के सभी 10 सदस्य अपनी जान से हाथ धो बैठे।

मसूद अजहर ने इस हमले पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि “मेरे परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है।” भारत ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंकवादियों को पनाह देने के जवाब में किया। भारत सरकार ने इस ऑपरेशन को देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के रूप में देखा।

ऑपरेशन सिंदूर में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिससे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here