Sukma News : जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डोर-टू-डोर गणना प्रपत्र का वितरण प्रारंभ

Sukma News : कृष्णा नायक/सुकमा : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गणना पत्रक का वितरण बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। कोंटा विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। यह अभियान 4 दिसम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना पत्रक उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें एक प्रति मतदाता के पास तथा दूसरी प्रति बूथ लेवल अधिकारी के पास सुरक्षित रखी जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम, पता एवं अन्य विवरणों को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में यह कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। इस कार्य के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी एवं बी.एल.ओ. सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता चाहें तो गणना पत्रक ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.inपर लॉगइन कर अपनी जानकारी एवं फोटो अपलोड करनी होगी।

READ MORE : sukma News : सुकमा में 27 नक्सलियों ने हथियार डाले, 10 महिलाएं शामिल, 50 लाख का इनामी गिरोह सरेंडर

Sukma News

Sukma News : अधिक जानकारी के लिए 1950 टॉल फ्री नंबर पर डायल कर डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही, जिला एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित हेल्पडेस्क विजिट कर संपर्क किया जा सकता है, और मतदाता के स्वयं या उसके माता या पिता के वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है और गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है।

READ MORE : sukma News : जिले में बीमार पशुओं के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट दे रही डोर स्टेप पर इलाज की सुविधा

Sukma News : गणना प्रपत्र भर कर देने पर ही, 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ा जा सकेगा। गणना प्रपत्रों की संवीक्षा उपरांत गलत जानकारी वाले गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता को अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत करने एवं दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही, दिनांक 07 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Sukma News
Sukma News
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजे जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories