Sunday, September 20, 2026
Home Sports Indian Hockey 100 Years : भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे, आज...

Indian Hockey 100 Years : भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे, आज भव्य शताब्दी समारोह, देशभर में होगा हॉकी का जश्न

Indian Hockey 100 Years/नई दिल्ली: जहां एक तरफ भारतीय हॉकी ने अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे देश में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। वहीं इस शताब्दी वर्ष के समारोह की शुरुआत नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आज यानी 7 नवंबर से होगी। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की खेल भावना, एकता और गौरवशाली विरासत का प्रतीक होगा।

जानकारी दें कि, यह कार्यक्रम हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए कई विशेष आयोजन होंगे। स्टेडियम में एक विशाल फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो दर्शकों को 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से लेकर आज के आधुनिक युग तक की यात्रा पर ले जाएगी। इस प्रदर्शनी में भारतीय टीम की ऐतिहासिक झलकियां, दुर्लभ तस्वीरें, खिलाड़ियों की यादगार वस्तुएं और ओलंपिक पदक भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

Read More : Sports Festival : सांसद राधेश्याम राठिया ने किया बैहामुड़ा में संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

Indian Hockey 100 Years यह समारोह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे भारत के 550 से अधिक जिलों में हॉकी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में एक पुरुष और एक महिला मैच का आयोजन किया जाएगा, जिससे लैंगिक समानता और समावेशिता का संदेश दिया जाएगा। इन आयोजनों में करीब 36,000 खिलाड़ी भाग लेंगे और देशभर में लगभग 1,400 हॉकी मैच खेले जाएंगे। यह पहल हॉकी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास है।

Indian Hockey 100 Years गौरतलब है कि, शताब्दी वर्ष के अवसर पर “भारतीय हॉकी के 100 वर्ष” नामक एक विशेष स्मारक संस्करण भी जारी किया जाएगा। यह पुस्तक भारतीय हॉकी की उपलब्धियों, संघर्षों और स्वर्णिम पलों की कहानी बताएगी और उन महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देगी जिन्होंने भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।

Read More : Raipur Motorsports Event : रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मोटोक्रॉस, 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब स्टेडियम में दिखेगा 100 प्रो-राइडर्स का दम

इस ख़ास मौके पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, “हॉकी भारत के लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान, गर्व और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। यह शताब्दी समारोह हमारी खेल विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा देगा।”इस आयोजन से भारतीय हॉकी को एक नया जोश और नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जो इसे फिर से अपने स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर करेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here