Raipur News : रायपुर में हिट एंड रन: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के चक्कर में शराबी युवकों ने ट्रैफिक आरक्षक को कार से कुचला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में बुधवार देर रात वीआईपी रोड पर हिट एंड रन की गंभीर घटना सामने आई। ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार कार सवार शराबी युवकों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रैफिक आरक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार पलटने के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)


READ MORE : Rewa Crime News : पैसे के लिए पति ने दोस्तों के आगे पत्नी को किया पेश, विरोध करने पर धारदार चाकू से गोदा…

Raipur News : घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार ने रुकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया। आरक्षक को टक्कर लगने के बाद कार कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

Raipur News : घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षक और कार सवार दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी के रूप में हुई है। दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Raipur News : घायल ट्रैफिक आरक्षक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *