Rewa Crime News : पैसे के लिए पति ने दोस्तों के आगे पत्नी को किया पेश, विरोध करने पर धारदार चाकू से गोदा…

Parivesh
Rewa Crime News

Rewa Crime News : रीवा : संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (SGMS) से देर रात एक बेहद चौंका देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर घिनौने और अमानवीय आरोप लगाए हैं।

READ MORE : kanker News : बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 14 यात्री घायल, अंधेरे में नहीं दिखा सड़क किनारे खड़ा पंचर ट्रक

Rewa Crime News : पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पैसे कमाने के लालच में अपने दोस्तों को घर बुलाता था और जबरन उस पर उन दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

विरोध करने पर चाकू से हमला

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उसने पति की इस घिनौनी मांग का खुलकर विरोध किया और साफ मना कर दिया, तो आरोपी पति आग बबूला हो गया। उसने न सिर्फ पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महिला को तत्काल 112 पुलिस टीम द्वारा रानी तालाब के पास से उठाकर संजय गाँधी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

READ MORE : Gwalior News : कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्राओं के बीच मारपीट, मामूली विवाद ने दिया बढ़ा विवाद, देखें वीडियो

सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला के गंभीर आरोपों और बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी पति की तलाश तेज कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *