Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026’ के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ किया है। इस Girls Empowerment कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के 13 गांवों की 40 चयनित बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए 28 दिनों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रतिभा का सम्मान और छात्रवृत्ति समारोह का शुभारंभ पारंपरिक द्वीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रायकेरा की सुश्री चांदनी साहू रहीं, जो बीटेक (माइनिंग) की छात्रा हैं। उन्हें उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए 90,000 रुपए की ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’ प्रदान की गई, जो इस Girls Empowerment अभियान की सफलता का जीता-जागता उदाहरण है।

अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश सिंह (परियोजना प्रमुख) ने कहा कि तलईपल्ली परियोजना देश को कोयला और ऊर्जा देने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग है। वहीं, घरघोड़ा के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर श्री एसडी निषाद ने एनटीपीसी की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख बताया। तिलोत्तमा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह ने भी अभिभावकों को बालिकाओं के बेहतर भविष्य और देखभाल का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी द्वारा 2018 से चलाए जा रहे इस अभियान से अब तक 12,000 से अधिक वंचित वर्ग की बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here