वाराणसी से PM मोदी को भावनात्मक संदेश : ‘आपने बहनों की लाज रखी, अब हम राखी भेज रहे

PM मोदी : वाराणसी। रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस बार वाराणसी में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां मुस्लिम और हिंदू महिलाओं ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राखियां तैयार कीं और उन्हें समर्पित कीं। इस आयोजन में महिलाओं ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पीएम मोदी ने न केवल भारत की बेटियों का सम्मान बढ़ाया, बल्कि हर बहन का दिल जीत लिया है।

Read More : Sehore News :नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत वी.आई.टी. कॉलेज कोठरी में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम

यह भावनात्मक कार्यक्रम मुस्लिम महिला फाउंडेशन के बैनर तले लमही स्थित सुभाष भवन में आयोजित हुआ। यहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों से टिक्की, सितारा, गोटा और किरन जैसी पारंपरिक सजावट वाली राखियां बनाई। इनमें से कई राखियों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी लिखा गया था।

महिलाओं ने ढोलक की थाप पर देशभक्ति गीत गाए और पीएम मोदी की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं के साथ हिंदू महिलाएं भी मौजूद थीं, जो सिंदूर लगाकर एकता और सौहार्द का संदेश दे रही थीं।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदस्य नजमा परवीन ने कहा,

  • “हम बहनों ने पीएम मोदी को राखी भेजने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे साहसी कदम से भारत की बेटियों को इंसाफ दिलाया है। हमारे लिए वो किसी भाई से कम नहीं।”

कुछ महिलाओं ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली राखियां भी तैयार कीं, जिन्हें वे रक्षाबंधन के दिन एक-दूसरे को भी बांटेंगी। इस पहल ने सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की एक मजबूत मिसाल कायम की है।

अर्चना भारतवंशी, एक अन्य सहभागी ने कहा,

  • “मोदी जी ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर हमारे देश की सुरक्षा और महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है। हम बहनों ने उनके लिए राखी बनाई है, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि देश की बेटियां उनके साथ हैं।”

Read more : Burhanpur News : बुरहानपुर में नशा मुक्ति अभियान, कलेक्टर-एसपी ने दिलाई शपथ, जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे मोदी जी की लंबी उम्र और देश की एकता के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही यह भी संदेश दिया कि जब बात देश की बहनों की इज़्ज़त और सुरक्षा की हो, तो मजहब की दीवारें नहीं, सिर्फ इंसानियत बोलती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories