Ujjain Ramghat Viral Video: उज्जैन। मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित रामघाट पर होने वाली प्रसिद्ध शिप्रा आरती के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। आरती के बीच पुजारी और फूल-दीपक बेचने वाली महिला के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरती के दौरान शुरू हुआ विवाद
Ujjain Ramghat Viral Video: जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम रामघाट पर हुई। तिलकेश्वर कॉलोनी निवासी उमा यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां ममता परमार के साथ घाट पर फूल और दीपक बेच रही थीं। इसी दौरान शिप्रा आरती कराने वाले पुजारी गणेश शर्मा ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा।बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।
महिला पक्ष का आरोप- पीतल की आरती से किया हमला
Ujjain Ramghat Viral Video: महिला पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान पुजारी गणेश शर्मा ने अपने भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि पीतल की आरती (आरती स्टैंड) से किए गए हमले में उमा यादव, उनकी मां ममता परमार और शिप्रा नाम की एक बालिका घायल हो गईं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुजारी ने भी लगाए मारपीट के आरोप
Ujjain Ramghat Viral Video: दूसरी ओर, पुजारी गणेश शर्मा ने भी महिला पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के दौरान उनके साथ भी हाथापाई की गई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
श्रद्धालुओं के सामने हुआ पूरा घटनाक्रम, VIDEO हुआ वायरल
Ujjain Ramghat Viral Video: घटना के समय रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
Ujjain Ramghat Viral Video: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि घटना में तीन लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।







