Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे बाबा...

Ujjain Mahakal Temple: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिखा देशभक्ति का दिव्य स्वरूप

0
3

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया। शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का देशभक्ति से ओतप्रोत दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

तिरंगे के रंग में सजा बाबा महाकाल का मस्तक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को विशेष रूप से सजाया गया। भगवान के मस्तक पर केसरिया, सफेद और हरे रंग का तिरंगा त्रिपुंड लगाया गया। रजत मुकुट पर तिरंगे का प्रतीक सजाया गया, जबकि भगवान के दोनों ओर हाथी के आभूषण और विभिन्न रंगों के फूलों की मालाएं अर्पित की गईं।

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में गूंजा “हर-हर महादेव”, भक्तिमय हुआ उज्जैन

भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को राजा स्वरूप में सजाया गया और उन्हें फल-मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। तिरंगे के रंगों में सजे बाबा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

जलाभिषेक के बाद पंचामृत से हुआ अभिषेक

Ujjain Mahakal Temple: मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में विराजमान देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से भगवान का अभिषेक-पूजन संपन्न हुआ।इसके बाद भांग, चंदन और विभिन्न आभूषणों से बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया।

मंत्रोच्चार के बीच हुई भस्म आरती की विशेष परंपरा

Ujjain Mahakal Temple: भस्म अर्पित करने से पहले प्रथम घंटाल बजाया गया और बाबा महाकाल को हरिओम का जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर विधि-विधान के अनुसार भस्म रमाई गई।इसके बाद बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्प मालाएं अर्पित की गईं। सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य अलंकरण किया गया।

भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ujjain Mahakal Temple: भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

CM Mohan Yadav CM House Roster Order: 7 दिन काम करेगा मुख्यमंत्री कार्यालय: सीएम मोहन यादव का निर्देश, वीकेंड पर भी समत्व भवन में मौजूद रहेंगे बड़े अफसर

दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के भी दर्शन किए और उनके कान के समीप अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। मंदिर परिसर में बाबा महाकाल के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भक्ति के साथ दिखी राष्ट्रभक्ति की झलक

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का तिरंगा श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। केसरिया, सफेद और हरे रंग में सजे बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप ने धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा महाकाल की भक्ति और देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here