Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Sehore News: आगामी रविवार को कांवडियों की भीड़ बढ़ते ही यातायात हो जाएगा डायवर्ट, सोमवार को इंदौर-भोपाल रोड पर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sehore News: सीहोर। सावन के तीसरे सोमवार को भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, सोमवार को सुबह से ही कांवडियों की सुरक्षा को लेकर इंदौर-भोपाल मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने करीब 50 से अधिक जवानों को तैनात किया था, जिससे सीवन नदी के तट से धाम तक जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं आई और पूरे मार्ग पर भगवान शंकर की भक्ति के जयकारें गूंजे। कांवड लेकर और धाम पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवी, सामाजिक संगठन आदि प्रसादी और चाय, नाश्ते, पेयजल आदि का वितरण कर रहे है, वहीं कुबेरेश्वरधाम पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन पर हर रोज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को करीब 15 क्विंटल से अधिक फलहारी प्रसादी के अलावा भोजन वितरण किया।

 

READ MORE : Illegal conversion : धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा ईडी की रिमांड में, विदेशी कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की खुलीं परतें

Sehore News: यातायात के प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ के अनुसार पुलिस प्रशासन ने आगामी रविवार से बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात को डायवर्ट करने की संभावित व्यवस्था शुरू कर दी है। इस मार्ग पर आगामी दिनों पर प्रशासन का अमला तैनात रहेगा। वहीं जिला प्रशासन भी देश में लाखों भक्तों की आस्था का केन्द्र कुबेरेश्वरधाम पर कांवड भरने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए व्यवस्था में कार्यरत है।

 

Sehore News: पूरा शहर से लेकर कुबेरेश्वरधाम देश की आस्था का महाकुंभ बना हुआ है। कांवडडियों की भीड़ और डाक कांवड़ियों के वाहनों का आवागमन बढ़ते ही पुलिस प्रशासन सजग है और आगामी दिनों में यातायात को डायवर्ट करने की व्यवस्था कर दी है। यह व्यवस्था सावन माह में छह अगस्त को भव्य-दिव्य कांवडियों और श्रद्धालुओं के प्रदोष काल में होने वाली कांवड यात्रा के नजदीक आते ही बढ़ती भीड़ को देखते हुए की गई है। इधर प्रतिदिन धाम पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का संचार है।

Sehore News: कांवड़ भरने आने-वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हर रोज वृद्धि होना शुरू हो गई है। कांवड यात्रा मार्ग पर चारों ओर कांवडियों की बम-बम भोले की अनुगूंज सुनाई दे रही है। सीवन नदी के तट पर कांवड लेकर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की कतारे धाम पर पहुंच रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी सीवन नदी घाट पर प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की है और आगामी दिनों में साफ-सफाई, घाट पर नावों की तैनाती के साथ प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम किए जाऐंगे।

 

Sehore News: कांवड मार्ग आस्था के रंग में रंगा

 

Sehore News: इन दिनों सीवन नदी के तट से धाम तक जाने वाले मार्ग पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु के आने-जाने का सिलसिला चल रहा है। कांवड मार्ग आस्था के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में स्टील के कलश कांवड भी देखने को मिल रहे है। खासकर युवाओं में स्टील के कलश का काफी क्रेज देखने को मिला रहा है। भारी भरकम कलश कांवड की संख्या में इस बार कांवड़ियों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है।

 

Sehore News: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात विभिन्न राज्यों के शिव भक्त हाईवे से होकर गुजरते है। शिव भक्त कांवडियें 40 लीटर से 150 लीटर तक कलश में जल भकर बोल बम के जयकारा लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे है। सनातन धर्म में कांवड़ यात्रा को तीर्थ समान माना गया है और इन कांवड यात्रा के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर के सीवन घाट से सोया चौपाल तक अनेक सेवा के शिविर लगाकर इनके लिए प्रसादी, फलहारी, चाय-नाश्ते और शीतल पेयजल का इंतजाम किया जा रहा है।

 

READ MORE:MP CRIME : ड्रग्स-हथियार नेटवर्क का खुलासा: यासीन ‘मछली’ से जुड़े तीन और आरोपी गिरफ्तार, मैकबुक में अश्लील वीडियो और चैट्स मिले

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories