Indore Crime : लव जेहाद फंडिंग केस: अनवर कादरी की बेटी आयशा हिरासत में, दिल्ली से इंदौर लाई गई, दूसरी सिम से संपर्क का आरोप

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर। लव जेहाद और फंडिंग केस में आरोपी अनवर कादरी की बेटी आयशा को पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लेकर इंदौर लाया है। आयशा पर आरोप है कि वह अपने पिता अनवर के षड्यंत्र में शामिल थी और दूसरे सिम कार्ड के माध्यम से लगातार संपर्क में थी। इंदौर के बाणगंगा थाना पुलिस की टीम आयशा से पूछताछ कर रही है।

Indore Crime : जानकारी के अनुसार, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आयशा की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुछ और लोगों की भी संलिप्तता सामने आ सकती है। बाणगंगा थाना पुलिस ने आयशा से मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड से संबंधित जानकारियां मांगी हैं। अनवर कादरी पहले से ही लव जेहाद और फंडिंग जैसे गंभीर आरोपों में जेल में बंद है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *