M.P Crime : इंदौर में चाकू के साथ रील बनाकर रौब झाड़ना पड़ा भारी, युवक पर आर्म्स एक्ट में केस

Rahul Goshwami

इंदौर : सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रौब जमाने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। इंदौर में विशाल वारिया नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ रील पोस्ट की थी, जिसमें वह हथियार लहराते हुए नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो का उद्देश्य दोस्तों और क्षेत्र में दहशत फैलाना था।

विवादित रील पर पुलिस की नजर

जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, तुकोगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। गोमा पंचम की फैल क्षेत्र में चेकिंग और भ्रमण के दौरान आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही उससे इंस्टाग्राम पर डाली गई रील को डिलीट करवाया गया। आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

Read More : ग्लोबल मंच पर छाई Royal Enfield! PM मोदी और नेतन्याहू के साथ दिखी Goan Classic 350

सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त निगरानी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे कंटेंट पर लगातार निगरानी रख रही है और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

बाइट — राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
“सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *