Illegal conversion : धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा ईडी की रिमांड में, विदेशी कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की खुलीं परतें

VIKASH KHALKHO

Illegal conversion : लखनऊ| अवैध धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की अदालत में पेशी के बाद छांगुर को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। उस पर विदेशी फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले षड्यंत्रों में संलिप्तता के गंभीर आरोप हैं।

ईडी ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड की मांग की थी, जिसके जवाब में अदालत ने प्रारंभिक जांच के लिए उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा। जांच एजेंसी का दावा है कि छांगुर बाबा ने भारत में धर्मांतरण का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क खड़ा किया, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और दुबई से कथित संपर्क सामने आए हैं।

Read More : Honda ने पेश की नई 125cc CB125 Hornet, सीधे टक्कर Bajaj Pulsar N125 से – जानें कौन है बेस्ट?

ईडी की कार्रवाई हाल ही में लखनऊ, बलरामपुर और मुंबई स्थित 15 परिसरों पर छापेमारी के बाद हुई, जिनमें छांगुर और उसके सहयोगियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और विदेशी लेनदेन से जुड़ी अहम जानकारियाँ मिलीं।

इस बीच बलरामपुर जिला प्रशासन ने शनिवार को छांगुर के भतीजे सबरोज के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। रेहरा माफी गांव में सरकारी जमीन पर बना अवैध मकान प्रशासन की कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया गया था। मौके पर भारी पुलिस बल और सीओ राघवेंद्र प्रताप की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

देशव्यापी नेटवर्क की जांच:
छांगुर गिरोह की जांच ने आगरा, लखनऊ, मुंबई सहित छह राज्यों में फैले एक संगठित धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लापता नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर धर्मांतरण कराने की योजना चलाता था। छांगुर के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद उसके देश-विरोधी संगठनों से संबंधों की भी जांच की जा रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता:
सूत्रों की मानें तो छांगुर बाबा ने धर्मांतरण की आड़ में ऐसी गतिविधियाँ चलाईं, जो भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। ईडी अब उसके बैंक खातों, विदेशी ट्रांजेक्शनों और संपर्कों की गहन जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *