Robot Surgeon : रोबोट कर सकेंगे इंसानी सर्जनों से भी बेहतर ऑपरेशन……

Parivesh

टेक्नोलॉजी | Robot Surgeon : दुनिया के मशहूर उद्यमी एलन मस्क ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले पांच वर्षों में रोबोटिक तकनीक इतनी विकसित हो जाएगी कि रोबोट इंसानी सर्जनों से भी अधिक दक्षता के साथ सर्जरी कर सकेंगे। मस्क के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में तेज प्रगति सर्जरी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उनका मानना है कि रोबोट न केवल जटिल सर्जरी को अधिक सटीकता से अंजाम देंगे, बल्कि इससे इलाज की लागत भी कम होगी और मरीजों को तेजी से रिकवरी का लाभ मिलेगा। मस्क की यह घोषणा मेडिकल टेक्नोलॉजी के भविष्य को लेकर वैश्विक बहस को और तेज कर सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *