UP Road Accident : खुशियों की बारात मातम में बदली, बोलेरो हादसे में दूल्हा समेत 8 की मौत….

Parivesh
UP Road Accident

बदायूं। UP Road Accident : एक घर में जहां बारात की तैयारी चल रही थी, वहां चंद घंटों में शहनाइयों की जगह सन्नाटा छा गया। शुक्रवार की शाम मेरठ-बदायूं मार्ग पर एक बोलेरो वाहन के इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा जाने से शादी का सपना मातम में बदल गया। इस भीषण हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

UP Road Accident : हादसा उस वक्त हुआ जब हरगोविंदपुर गांव के सूरज की बारात बदायूं जिले के सिरसौल गांव जा रही थी। बारात की 11 गाड़ियां पहले ही रवाना हो चुकी थीं, लेकिन दूल्हे की बोलेरो कुछ कारणों से पीछे रह गई। उसी दौरान मेरठ-बदायूं रोड पर जनता इंटर कॉलेज के पास तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकाला। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूल्हे समेत आठ की जान नहीं बच सकी।

सपनों की बारात बना मातम का जुलूस

जो गाड़ी दूल्हे को उसकी नई जिंदगी की ओर ले जा रही थी, वह अब जीवन की आखिरी यात्रा में बदल गई। अस्पताल के बाहर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने फिर एक बार तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक अंजाम की याद दिला दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *