Threat to kill : सांसद रवि किशन को फिर जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया कॉल और मैसेज

VIKASH KHALKHO

Threat to kill :  गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकीभरा कॉल और व्हाट्सएप मैसेज सीधे सांसद के ज्योतिष प्रवीन शास्त्री के मोबाइल पर आया है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Read More : Nuclear activities : ‘पाकिस्तान की अवैध परमाणु गतिविधियां उसकी पुरानी आदत’ : ट्रंप के दावे पर भारत ने दोहराई पुरानी चिंता

Threat to kill : रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के गौतम विहार विस्तार कॉलोनी में रहने वाले ज्योतिष प्रवीन शास्त्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 4 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर प्रवीन शास्त्री को जान से मारने और सांसद रवि किशन को भी “देख लेने” की धमकी दी। धमकी देने वाले ने अपनी बात को राजनीतिक मोड़ देते हुए यह भी कहा कि “इस बार मोदी और योगी दोनों चले जाएंगे।”

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सांसद रवि किशन को धमकी (Photo: ITG)Threat to kill : कॉल के कुछ देर बाद ही उसी नंबर से व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में सांसद रवि किशन और भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला की तस्वीरों पर क्रॉस (X) का निशान बनाकर भेजा गया था, जो जान से मारने की मंशा को स्पष्ट करता है। हैरानी की बात यह है कि जिस नंबर से यह मैसेज आया, उस पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है। शास्त्री ने बताया कि वह रवि किशन के घर पूजा-पाठ करवाते हैं और पहले भी सांसद को धमकी मिल चुकी है।

Read More : Zootopia 2 : Zootopia 2 में श्रद्धा कपूर की एंट्री- हिंदी वर्ज़न में देंगी अपनी आवाज़

Threat to kill : धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रवीन शास्त्री ने रामगढ़ ताल थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर की लोकेशन और मालिक का पता लगाने में जुटी है। चूंकि सांसद रवि किशन लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक हैं, इसलिए प्रवीन शास्त्री ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

Threat to kill : गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब गोरखपुर सांसद को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी एक व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बार-बार गैंगस्टर नेटवर्क से मिल रही धमकियों के चलते गोरखपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *