CG Crime News : युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुराने विवाद में वारदात की आशंका, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Sanjay Sahu
CG Crime News

CG Crime News : कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र स्थित मोंगरा बस्ती में शुक्रवार को एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अयोध्यापुरी-जैलगांव निवासी अश्वनी पाठक उर्फ पिंटू (40) के रूप में हुई है।

CG Crime News : जानकारी के अनुसार, अश्वनी दोपहर में मोंगरा बस्ती में रहने वाले मनोज बक्कल के साथ घर से निकला था। इसके बाद उसकी खून से सनी लाश भुसड़ीपारा सब-स्टेशन के पास बरामद हुई। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

CG Crime News : शव पर चाकू के गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime News : पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और जानकारों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, घटना के बाद से मृतक के साथ देखा गया मनोज बक्कल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *