Raigarh Police Action: रायपुर के सबसे बड़े गांजा तस्कर रवि साहू पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 करोड़ की संपत्ति सीज

Raigarh Police Action: रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदेश के सबसे बड़े गांजा तस्कर और कालीबाड़ी इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रवि साहू द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाई गई करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्तियों को पूरी तरह से सीज कर दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत कुल 16 अलग-अलग अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। रायपुर कमिश्नरेट में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के सहायक कानून के तहत यह इस तरह की पहली बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

परिजनों के नाम पर खरीदी थी करोड़ों की प्रॉपर्टी

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी रवि साहू ने गांजे की तस्करी की काली कमाई को सफेद करने के लिए अपने परिवार का सहारा लिया था। उसने अपनी अवैध कमाई से अपनी पत्नी, बेटे और मां के नाम पर करोड़ों रुपये की कीमती संपत्तियां खरीद रखी थीं। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान रवि साहू के साथ-साथ उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज संपत्तियों को भी सीज कर दिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट और जब्ती का प्रतिवेदन सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही इन संपत्तियों को पूरी तरह राजसात करने की प्रक्रिया शुरू होगी।SS

कालीबाड़ी से चलता था तस्करी का राष्ट्रीय नेटवर्क

कुख्यात तस्कर रवि साहू लंबे समय से रायपुर के कालीबाड़ी इलाके में रहकर गांजे के इस काले साम्राज्य को चला रहा था। वह केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य कई जिलों और प्रमुख शहरों में भी बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि साहू रायपुर जिले का सबसे बड़ा और शातिर गांजा किंगपिन है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर चल रहा था।

रायपुर कमिश्नरेट की पहली बड़ी एनडीपीएस कार्रवाई

इस ऐतिहासिक और बड़ी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता ने मीडिया को बताया कि रायपुर पुलिस नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एनडीपीएस एक्ट की वित्तीय धाराओं और सफेमा कानून के तहत रवि साहू की अवैध संपत्तियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी 16 संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा डीसीपी उमेश गुप्ता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायपुर में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जमींदोज और सीज करने की कार्रवाई पूरी कड़ाई से जारी रखेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories