Block Congress Committee : माकड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी में समस्याओं पर समाधान की मांग

0
132

Block Congress Committee : माकड़ी। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी ने धान खरीदी से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर मंडावी ने कहा कि हड़ताली सहकारी कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगें पूरी तरह जायज हैं और कांग्रेस उनका समर्थन करती है। पार्टी प्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र माकड़ी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम ने बताया कि खरीदी केंद्र पर समुचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन इस मामले को अनदेखा करता है, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Block Congress Committee : ज्ञापन सौंपने के मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मंडावी, पूर्व सरपंच अमित मरकाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार शोरी, लखन नाग, संजय कुमार नेताम, जनपद सदस्य पति सियाराम, पतिराम मरकाम, वादे राम शोरी (मंडल अध्यक्ष), गोकुल प्रधान (पूर्व मंडल अध्यक्ष) सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here