Sardar Vallabhbhai Patel : चिखलपुटी से पलारी तक 10 किमी की एकता यात्रा, नेताओं और युवाओं ने राष्ट्रहित में ली शपथ

VIKASH KHALKHO

Sardar Vallabhbhai Patel : कोंडागांव। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को चिखलपुटी से पलारी तक 10 किलोमीटर लंबी भव्य पैदल एकता मार्च आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास बाबा के छायाचित्र की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और युवा शामिल हुए और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

भव्य पद यात्रा में बस्तर सांसद महेश कश्यप और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सांसद कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष है, जिसमें सरदार पटेल, भगवान बिरसा मुंडा और राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने सरदार पटेल के नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद को समाप्त कर 2047 के विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

Sardar Vallabhbhai Patel : विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने राष्ट्र की एकता को सुरक्षित किया। उन्होंने आदिवासी गौरव दिवस के महत्व और संस्कृति, परंपरा और सभ्यता से जुड़े रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Sardar Vallabhbhai Patel : कार्यक्रम के अंत में ग्राम पलारी पहुंचकर महिलाओं और एनएसएस टीम ने भव्य स्वागत किया और मंदिर प्रांगण में पौध रोपण किया। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने महापुरुषों को नमन करते हुए एकता, जागरूकता और राष्ट्रहित में समर्पण की शपथ ली।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *