Jhansi News : छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम की अफवाह से हड़कंप, झांसी स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन और कराई गई सघन तलाशी

Sanjay Sahu
Jhansi News :

Jhansi News : झांसी : झांसी में छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से देर रात हड़कंप मच गया। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही इस ट्रेन में बम होने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलने पर झांसी स्टेशन पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

Jhansi News : बताया गया कि शुक्रवार देर रात दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रेन में बम होने की जानकारी दी थी। इसके बाद झांसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर दी गई। जीआरपी, आरपीएफ, अग्निशमन दल और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ट्रेन की तलाशी शुरू कर दी।

Jhansi News : सुरक्षा जांच के तहत पूरी ट्रेन को खाली कराया गया और हर कोच की गहन जांच की गई। बी-वन कोच में तीन संदिग्ध लावारिस बैग मिले, जिनकी बम स्क्वॉड द्वारा गहन जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। यात्रियों के सामान और ट्रेन की पूरी जांच के बाद जब कोई खतरा नहीं पाया गया, तब ट्रेन को आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना ने यात्रियों में असमंजस और डर का माहौल जरूर पैदा किया, लेकिन सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *