Saturday, August 15, 2026
Home National प्रयागराज में दर्दनाक हादसा! गंगा में डूबे 7 बच्चे, 2 की मौत,...

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा! गंगा में डूबे 7 बच्चे, 2 की मौत, परिवारों में चीख-पुकार… मचा कोहराम

0
146

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मांडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान सात बच्चे डूब गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मछुआरों ने बचाई तीन बच्चों की जान

मिली जानकारी के अनुसार, बामपुर की दलित बस्ती के कई बच्चे सुबह गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान वे धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

चार बच्चे तेज धारा में बहे

हालांकि, चार बच्चे तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। अब तक दो बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

Read More : अप्रैल की पहली तारीख से बढ़ेंगे LPG के दाम या मिलेगी आपको राहत! जानें आगे क्या?

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत

पुलिस के अनुसार, नदी में अधिक गहराई और तेज धारा के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। बावजूद इसके, रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्रशासन की अपील

घटना के बाद प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को नदी और गहरे पानी वाले स्थानों से दूर रखें। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here